जवान बेटे की मौत के बाद परिवार को मिला दो लाख का बीमा सहारा
उरई, सितम्बर 18 -- माधोगढ़। संवाददाता जवान बेटे की मौत से टूटे परिवार के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहारा बनी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा जगम्मनपुर ने मृतक के पिता को दो लाख की बीमा राशि दी।ग्राम गुढ़ा निवासी रामप्रताप सिंह सेंगर के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र सिंह सेंगर का बैंक में खाता था। जून 2026 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में था।शाखा प्रबंधक पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि खाताधारक की सामान्य मृत्यु पर नॉमिनी को 2 लाख और दुर्घटना में मौत पर 4 लाख तक का लाभ मिलता है। बीमा राशि पिता के खाते में जमा कर दी गई है। रामप्रताप ने बताया कि यह राशि पोते-पोतियों की पढ़ाई में खर्च करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.