जवान पोता को कंधा देना असहनीय पीड़ा : मुख्यमंत्री
आदित्यपुर, फरवरी 27 -- गम्हरिया, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन की खबर सुन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को को उनके गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। शोक संतप्त परिवार से मिल गहरी संवेदना व्यक्त की। मरांगबुरु से परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने एवं मृतक की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे राज्य के लिए क्षति है। घर का चिराग बुझ जाने के गम को भुला पाना सबसे कठिन है। किसी को अपने बेटा, पोता या नाती को कंधा देने के कठिन समय से गुजरना पड़े तो यह काफी मर्माहत करने वाला होता है। इस दु:खद क्षण की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस घटना से घर परिवार तो मर्माहत है ही, साथ ही परिवार से जुड़े लोग भी कम दुखी नहीं हैं। 40 मिनट तक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.