झांसी, मार्च 16 -- झांसी, संवाददाता। झांसी रेल मंडल में उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देने वाले आरपीएफ कांस्टेबल मोहम्मद निराले को 'एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ' से सम्मानित किया गया है। वह आरपीएफ पोस्ट बांदा में तैनात हैं। उनके इस सराहनीय और अनुकरणीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें 2000 रुपए के नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल समेत सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...