समस्तीपुर, जनवरी 11 -- समस्तीपुर। ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड जवान गौतम शर्मा की इलाज के क्रम में मौत हो गई। निधन के बाद रविवार को उनका पार्थिव शरीर गृह रक्षा वाहिनी जिला कार्यालय लाया गया, जहां होमगार्ड जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जैसे ही शव कार्यालय परिसर पहुंचा, माहौल शोकाकुल हो गया। साथी जवानों ने नम आंखों से अपने सहकर्मी को अंतिम सलाम किया और उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन को याद किया। जवानों ने कहा कि गौतम शर्मा हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते रहे। इस अवसर पर विभाग की ओर से मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियम के अनुसार मृतक के परिवार को सभी लाभ और सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.