जवान को झांसा देकर मोबाइल, एटीएम व बैग ले भागे
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खबड़ा में छह जून की शाम करीब पांच बजे बदमाशों ने सेना के जवान सतीश कुमार को निशाना बनाया। बाइक सवार दो बदमाश झांसा देकर उनका बैग, मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड ले भागे। पैराशूट रेजिमेंट में कार्यरत जवान सतीश कुमार राउत वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन के रहने वाले हैं। इस संबंध में मंगलवार को पीड़ित जवान ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।पीड़ित जवान पांच जून को अरुणाचल प्रदेश से ट्रेन से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। छह जून को मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बैरिया बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी खबड़ा के पास बाइक सवार बदमाशों ने धोखे से उनका बैग उड़ा लिया। बैग में दो सिम कार्ड समेत एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सेना का कैंटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.