रायबरेली, मार्च 10 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सेना के जवान के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन थाने की पुलिस गांव नहीं पहुंची। वहीं क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं से पुलिस की लापरवाही की कलई भी खुल रही है। थाना क्षेत्र के पूरे मठिया मजरे बेढौना गांव के सीआरपीएफ के जवान कृष्ण कुमार वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी प्रियंका परिवार के साथ रहती है। बीते सोमवार रात पत्नी प्रियंका छत पर सो रही थी। जबकि परिवार के लोग घर में नीचे कमरे में सो रहे थे। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे प्रियंका की नींद खुली और वह नीचे कमरे में पहुंची तो अलमारी खोली पड़ी थी और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.