बगहा, मार्च 11 -- नरकटियागंज। एसएसबी की महिला जवान के खाते से साइबर अपराधियो ने 85 हजार उड़ा लिए हैं। घटना 5 मार्च की है।मामले में महिला जवान प्रीति कुमारी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में महिला जवान ने बताया है कि घटना के दिन उसे एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल गुप्ता बताया।उसने कहा कि आपके पति को पैसे भेजने है।लेकिन उनके फोन पर पैसे नहीं जा रहे हैं।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि महिला जवान से साइबर ठगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...