रांची, जनवरी 6 -- रांची। डोरंडा नेपाल हाउस के रहने वाले जैप के जवान संतोष तामंग के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में जवान संतोष ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। संतोष तामंग ने पुलिस को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से अचानक उनके खाते से दूसरे खाते में 1.20 लाख रुपए ट्रांसफर हो गया, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.