मेरठ, अप्रैल 1 -- धनपुर गांव में हुई नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझ गई है। परिजन हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। धनपुर गांव में पांच दिन पूर्व बीएसएफ के जवान नैन सिंह की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। नैन सिंह का गोली लगा शव घर में चारपाई पर मिला था। नैन सिंह की कनपटी पर गोली लगी थी। चारपाई पर बिछे कपड़े और तकिये पर खून व मांस के लोथड़े पड़े थे। घटना के समय घर में मौजूद दूसरे कमरे में सो रही नैन सिंह की भाभी ने बताया कि रात दो बजे उसने बक्शा गिरने जैसी तेज आवाज सुनी थी। बताया कि उसने कमरे से बाहर निकलकर नहीं देखा। परिजनों ने पड़ोसी महेश व उसके बेटों और गांव के ही एक युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ...