जवान की पत्नी-बच्चों को पीटकर आभूषण लूटे
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,अजित कुमार। कैंप थाना इलाका स्थित रामनगर कालोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीएसएफ जवान के घर में घुसकर उनकी पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बीएसएफ में कार्यरत है और बंगाल में ड्यूटी पर तैनात है। 16 मई की रात को घर में उसकी पत्नी मंजू और तीन बच्चे सो रहे थे। रात करीब 2: बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसके बच्चों को मारने पीटने लगा। यह भी पढ़ें- कमडे में महिला के घर में घुसकर की मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट उक्त व्यक्ति ने उसकी पत्नी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसने गहने और नगदी रखने के स्थान के बार में जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.