मऊ, फरवरी 24 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के चमरियांव गांव निवासी बीआरओ की अरुणाचल प्रदेश की यूनिट में सिपाही के पद पर तैनात सेना के जवान की ड्यूटी से घर वापस आते समय बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और भारी भीड उमड पडी। दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के चमरियांव गांव निवासी रामप्रवेश राय रक्षा मंत्रालय की बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के जंग यूनिट में थी। परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी लेकर शनिवार को ड्यूटी से घर वापस आ रहे थे। रविवार की भोर में करीब 4 बजे ट्रेन बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.