भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। रंगोत्सव के पर्व होलिका दहन, होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में सोमवार को अफसरों ने सड़क पर जवानों के साथ उतर कर पैदल मार्च किया। लोगों से संवाद करके पर्व मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्मादियों को चेताया भी। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया। तहसील ज्ञानपुर के उप जिलाधिकारी भान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के साथ गोपीगंज क्षेत्र में हाईवे, कस्बों एवं बाजारों में पैदल भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आम जनमानस एवं व्यापारियों को सुरक्षा, शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण एवं स्वस्थ सामाजिक माहौल का भरोसा दिलाया गया। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं अपर पुलिस अ...