देहरादून, मई 8 -- हरिद्वार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान एसएसपी हरिद्वार ने नए भर्ती जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जवानों को बेहतर कैडेट बनाने के लिए पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण कराया जाए। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन परेड मैदान पहुंचे एसएसपी ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जवानों के बीच पहुंचे और उनके साथ दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि जवानों की ट्रेनिंग में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी अधिकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.