जवानों व विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन
लातेहार, अगस्त 10 -- लातेहार। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को 11वीं वाहिनी सीआरपीएफ के मुख्यालय परिसर ब्लॉक कॉलोनी लातेहार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। मौके पर कमांडेंट श्री कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यह भी पढ़ें- पहली बार लाल किले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.