हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। उत्तर भारत एरिया हेडक्वार्टर बरेली के कारगिल हॉल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को रोजगारपरक एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और बेहतर करियर निर्माण का सशक्त आधार बन चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...