मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- शुकतीर्थ स्थित कारगिल बलिदानी स्मारक पर गुरुवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों को टैक्स से मुक्त करने की मांग सरकार से की गयी । साथ ही नागरिकों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि सैनिकों ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को मात्र चार दिनो मे सफल कर दिखाया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के घरेलू हालात बहुत खराब हैं। वह अफगानिस्तान से लड़ रहा है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए वह फिर भारत के साथ कोई नापाक हरकत कर सकता है। जिसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिक तैयार हैं। ऐसे मे सैनिकों के मनोबल को और बढ़ाना हम सबका दायित्व है।किसानों की भांति सैनिको को भी सभी प्रकार के टैक्स से मुक्त किया जाये। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.