मोतिहारी, अगस्त 29 -- कुंडवा चैनपुर ,निज संवाददाता। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी कंम्पनी मुख्यालय कुंडवा चैनपुर ,बड़वा खु्र्द,गुआबाड़ी कैम्प मे रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।उक्त अवसर पर सीमाजागरण मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर बहनों ने सीमापर तैनात जवानों को राखी बांधकर उनके लम्बी उमर की कामना की एवं राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष सीमाजागरण मंच सैनिकों के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करती है।सीमाजागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री धीरज जयसवाल ने बताया सीमाजागरण मंच संगठन नहीं एक विचार है।घर से दूर सीमापर तैनात जवानों के साथ पर्व मनाना सौभाग्य की बात है।मौके यह भी पढ़ें- बहनों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी पर सीमाजागरण मंच के बीगन सिंह, मनोज कुमार...