जवानी में मर्डर किया, बुढ़ापे में गिरफ्तार; 40 साल तक फरार रहा, जिले में कदम रखते ही पुलिस ने दबोचा
संवाददाता, जून 15 -- बांदा जिले की पैलानी थाना पुलिस ने 40 वर्ष पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कल्लू सिंह पुत्र गज्जा लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और भेष बदलकर पड़ोसी जनपद फतेहपुर में रह रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे कानाखेड़ा गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी 63 वर्षीय कल्लू सिंह के खिलाफ वर्ष 1984 में लसड़ा गांव में हुई एक हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि करीब दो साल बाद वह जमानत पर रिहा हो गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने गृह जनपद को छोड़ दिया और फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र स्थित मड़राव गांव में अपनी बुआ के यहां रहने लगा।40 साल से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.