अलीगढ़, मार्च 1 -- जवां, संवाददाता। थाना जवां क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहासू -उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पहासू क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम निवासी राजेश शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा दो दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था ड्यूटी पर लौटते समय शनिवार को अलीगढ़ के जवां कस्बा के बाईपास स्थित राघव फ़ार्म हाउस के निकट उसकी बाइक में पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौके पर मौत हो गई। राजेश 2003 में पीएसी में भर्ती हुआ था बाद में उसकी नियुक्ति यूपी पुलिस में हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक राजेश की उम्र करीब 50 वर्ष थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.