अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जवां क्षेत्र के गांव सुनाना में दलित समाज की बरात में विवादित गाना बजाने पर हुए विवाद के बाद पुलिस तैनात है। मामले में कुल चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, घटना के पीछे थाना स्तर पर लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने एसओ जवां योगेंद्र सिंह को हटा दिया। उनके स्थान पर विजयगढ़ थाना प्रभारी धीरज यादव को जवां थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जवां में मंगलवार को बरात के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें जमकर पथराव के बाद तोड़फोड़ तक की गई। इस घटनाक्रम से पहले थाने पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जवां एसओ योगेंद्र सिंह को हटाकर विजयगढ़ थाने का एसएसआई बनाया गया है। इनके अलावा मॉनीटरिंग सेल प्रभारी इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.