बक्सर, मार्च 6 -- फालोअप -- सीमा शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए जवहीं दियर में बना है पुलिस पिकेट शराब धंधे में बाधा बनने पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। राज्य में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए बिहार-यूपी की सीमा पर जवहीं दियर में सरकार द्वारा पुलिस पिकेट स्थापित किया गया है। जहां बीएमपी जवानों की तैनाती 24 घंटे रहती है। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय शराब के धंधेबाज पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सीधी चुनौती देने से ही अब बाज नहीं आ रहे हैं। इनका मनोबल इस तरह बढ़ा हुआ है कि शराब के धंधे में बाधा बनने पर वह पुलिस पिकेट के जवानों पर हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। अभी तक इस तरह की दो घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय शराब धंधेबाजों से निपटना...