हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति की चेयरमैन विजिट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डाक्टर सुरुचि सक्सैना की मौजूदगी में शहर के एक रेस्टोरेंट में विधीवत बैठक हुई। बैठक प्रारंभ दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय सहित सभी सदस्यों ने सम्मान के साथ सभी औपचारिकता पूर्ण की। कार्यक्रम में एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग कर गृहस्थी का सामान और नगद राशी उपहार स्वरूप भेंट की। जल है तो जीवन है पर एक पुस्तक का विमोचन किया। सभा के समापन पर सभी सदस्यों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सुंदर चित्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन दीप्ती वार्ष्णेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.