पाकुड़, मार्च 19 -- विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय चंद्रपुरा द्वारा नंदपुर, शिवरामपुर, रतनपुर एवं चंद्रपुरा गांवों में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई, जहां प्राचार्या और उप-प्राचार्या की अगुवाई में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने रैली निकालकर विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जल है तो कल है, पानी बचाओ, जीवन बचाओ जैसे संदेश दिए। इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें जल की बर्बादी के दुष्परिणामों और उसके संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। नाटक ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्ष...