कानपुर, जून 9 -- चकेरी। महादेव प्रसाद गुप्त सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को पीएसी मोड़ में विश्व भूगर्भ जल दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिये लोगों को जल के बचाव और जल के रखरखाव समेत जल के संरक्षण के लिए अपील की गई। इस दौरान संस्था के महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने लोगों को चेताया कि लोगों को प्रकृति द्वारा दी गई सबसे खूबसूरत और अनमोल चीज पीने योग्य जल की बर्बादी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। आज हम सभी के द्वारा किए गए भूगर्भ जल के दोहन का ही नतीजा है कि भूगर्भ जल चार-चार सौ फीट नीचे तक चला गया है और धीरे-धीरे इसका स्तर और गिरता जा रहा है इसका प्रभाव आने वाले समय में अगली पीढ़ी को भोगना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- जल बर्बादी रोकने के लिए लगाया शिविर (फोटो) वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा पूर...