बागेश्वर, मार्च 12 -- बागेश्वर, संवाददाता। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत बमराड़ी में जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, जल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।ग्रामीणों को बताया गया कि जल स्रोतों का संरक्षण और उन्हें प्रदूषण से बचाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में भी स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। साथ ही जलाशयों, प्राकृतिक स्रोतों और जलग्रहण क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं विश्व प्लंबर दिवस के मौके पर महिला समूह के सदस्यों और प्लंबरों को सम्मानित किया गया। उन्हें सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.