कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भूजल सप्ताह के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता व सीडीओ विधान जायसवाल की उपस्थिति में पेयजल,स्वच्छता तथा जलजनित बीमारियों से बचाव विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुरक्षित पेयजल के महत्व, स्वच्छता संबंधी व्यवहार अपनाने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित रहा। डीएम ने कहा कि जल मानव जीवन का आधार है तथा इसका संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते भूजल दोहन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जल के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। उन्होंने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा भूजल पुनर्भरण क...