प्रयागराज, जनवरी 12 -- मेला क्षेत्र में अब वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। एक महिला साध्वी का वीडियो सामने आया है। जिसमें 11 दिन की जल साधना की बात कही जा रही है। साध्वी के बारे में जानकारी नहीं दी गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे किन्नर अखाड़े का बताया तो किसी ने इसे सनातनी किन्नर अखाड़े से जुड़ा बताया। इस बारे में दोनों ही अखाड़ों ने इनकार किया। सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य कौशल्यानंद गिरि 'टीना मां' ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया, साथ ही कहा कि उनके अखाड़े से कोई सदस्य ऐसा नहीं है। वहीं मेला एसडीएम विवेक शुक्ला ने कहा कि वीडियो चल रहा है, लेकिन ऐसा कहीं नहीं दिखा है। वहीं सीओ जल पुलिस दिनेश सिंह यादव ने भी इसकी जानकारी होने से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.