उरई, जनवरी 29 -- उरई। जहां पर्वतों, नदियों का संगम होता है, वहीं जीवन की संभावनाएं जन्म लेती हैं। नदियों का अपना स्वभाव और चरित्र होता है, इसलिए हमें नदियों को उनके प्राकृतिक स्वभाव के अनुसार बहने देना चाहिए। यह बात मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पचनद संगम पर जल सहेलियों की अविरल निर्मल यात्रा के शुभारंभ पर कही। गुरुवार को जिले के बीहड़ी इलाके में जल सहेलियों की अविरल निर्मल यमुना यात्रा का पचनद संगम से शुभारंभ हो गया। एक महीने तक समाज को यमुना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जल सहेलियों की सराहना कर कहा कि समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। सरकार नदियों की अविरलता और निर्मलता के साथ काम कर रही है, अब समाज को उससे जुड़ने की आवश्यकता है, जब नीर-न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.