जल सहिया संघ की बैठक में संघ के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
सिमडेगा, जुलाई 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मंगलवार को जल सहिया संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षता रेशमा खातून ने की। बैठक में संघ के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महंगाइ्र के अनुरुप जल सहिया को न्युनतम मजदूरी के साथ मानदेय लागू करने, जल सहिया को बीस लाख का अनुकंपा लाभ देने, शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले जल सहिया को नप क्षेत्र में काम देने, मुखिया के द्वारा बिना लिखित लिए जल सहिया को अपने मन से हटा देने की मनमानी तरीके से करने पर रोक लगाने, जल सहिया को स्थायी एवं नियोजन नीति के तहत समायोजित करने की मांग की गई। मौके पर संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.