जामताड़ा, फरवरी 24 -- जल सहियाओ को मिला जल जांच का प्रशिक्षण कुंडहित, प्रतिनिधि। जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल सहियाओ को जल के जांच के 12 प्रकार की विधियो का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जल सहियाओ को बताया गया कि जल की जांच करने के बाद जो रिपोर्ट प्राप्त होगा उसे मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड करना है। इस निमित्त जल सहियाओ के मोबाइल का भी रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशिक्षणार्थी जल सहियाओ को फील्ड टेस्ट किट बैग भी उपलब्ध कराया गया। सभी जल सहियाओं को टंकी एवं चापाकल से आपूर्ति होने वाले पानी का टेस्ट कर मोबाइल के माध्यम से रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया गया। मौके पर विवाह के कनीय अभियंता अमन कुमार जिला रसायनज्ञ राजेश कुमार, सहायक रसायनज्ञ प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.