गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मानदेय भुगतान की मांग लेकर समाहरणालय में धरने पर बैठी जल सहियाओं को उपायुक्त गिरिडीह द्वारा फटकार लगाए जाने के विरोध में किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना और शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए किजपा के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि जल सहिया को मात्र दो हजार रुपया प्रति माह के दर से मानदेय मिलता है। उसमें भी लंबे समय तक भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जल सहियाएं जब मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरना पर बैठी तो उपायुक्त द्वारा महिलाओं को फटकार लगाया जाना काफी चिंताजनक है। कहा कि तिसरी में भी पुरुष पुलिसकर्मियों ने शांति पूर्वक धरना पर बैठी आदिवासी व दलित महिला...