दुमका, दिसम्बर 13 -- रानेश्वर , प्रतिनिधि। प्रखंड सभा भवन में शनिवार को जल सहिया की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षण बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की देख रेख में आयोजित की गई। जल जीवन मिशन के तहत जल सहिया को एफ टी के किट के माध्यम जल जांच तथा जल की गुणवत्ता एवं अनुश्रवण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत बीडीओ राजेश ने जल सहिया को संबोधन किया। साथ ही गांव की जल स्रोत की नियमित जांच करने की निर्देश दिया। गांव 5 की संख्या में महिला को जल जांच करने की कौशल शिखाने की बात कही गई। साथ ही जल जांच की रिपोर्ट पॉर्टल में अपलोड करने की बात कही गई। सहिया को जेई समेत अन्य ने भी संबोधन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...