गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में गिरते भूजल स्तर को सुधारने और लुप्त होते जलाशयों को नया जीवन देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने एक बड़ी योजना तैयार की है। शहर के 19 पुराने तालाबों का अब पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन तालाबों की न केवल खुदाई और सफाई होगी, बल्कि इन्हें सुंदर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। निगम का लक्ष्य इन तालाबों को बारिश के पानी के संचयन का मुख्य केंद्र बनाना है। बता दें कि नगर निगम ने साल 2021-22 में कुल 74 तालाबों की पहचान की थी, जिन्हें पुनर्जीवित किया जाना था। इनमें से करीब 55 तालाबों के विकास का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। अब शेष बचे 19 तालाबों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें गंदे पानी की जगह साफ पानी भरा जाएगा और बारिश के पानी को इनमें सहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.