भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर । विश्व जल दिवस और बिहार दिवस पर जल समृद्ध बिहार की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर जनप्रिय भागलपुर व एक्शन एड एसोसिएशन बिहार के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जनप्रिय के अध्यक्ष संजय कुमार और संचालन गौतम कुमार ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि पारंपरिक रूप से बिहार को जल-समृद्ध राज्य माना जाता है। आज यह राज्य जल प्रबंधन, संरक्षण और गुणवत्ता के मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रसुन लतांत, जनप्रिय स्वावलंबन समिति की संयोजिका रेखा कुमारी, अविनाश कुमार, श्रवण कुमार, राजा कुमार समेत अन्य लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.