इटावा औरैया, जून 11 -- जसवंतनगर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ब्लॉक सभागार स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग किट वितरित की गईं। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों ने मिशन की जानकारी देते हुए जल गुणवत्ता निगरानी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कुमार चौपाल, कोऑर्डिनेटर सुनील दत्त एवं अल्पना पांडे ने जल सखियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों, ओवरहेड टंकियों, पाइपलाइन नेटवर्क तथा घरों तक पहुंच रहे पेयजल की नियमित जांच और निगरानी आवश्यक है।अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध कराई गई जल परीक्षण किट के माध्यम से जल स...