जल संस्थान से सही जानकारी देने की मांग
बांदा, अक्टूबर 1 -- बांदा। चित्रकूटधाम मण्डल जल संस्थान बांदा में जन सूचना अधिकारी/महाप्रबंधक पर कूटरचित और अधूरी सूचनाएं देने का आरोप लगा है। इस संबंध में प्रार्थी बृजभूषण सिंह निवासी अतर्रा ने अधिकारी को पत्र भेजकर सही और प्रमाणित डेटा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रार्थी ने बताया कि राज्य सूचना आयोग में दर्ज द्वितीय अपील के संदर्भ में जल संस्थान ने जो सूचनाएं उपलब्ध कराई थीं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। आवेदन के बिंदु संख्या 2 में ऑपरेटर, बेलदार और श्रमिकों को मिलने वाले वास्तविक वेतन और मानदेय की स्पष्ट जानकारी छिपा ली गई। इसके अलावा, बिंदु संख्या 5 के तहत प्रति समरसेबल की कीमत, ठेकेदारों को जारी सप्लाई ऑर्डर और आवंटित धनराशि का कोई विवरण नहीं दिया गया। बिंदु संख्या 7 की मांगी गई जानकारी को पूरी तरह गायब कर दिया गया। प्रार्थी बृजभूषण सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.