बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। समाजसेवी ब्रजभूषण सिंह ने मंडलायुक्त से जल संस्थान में भ्रष्टाचार की शिकायत की है। आरोप लगाया कि पिछले वर्ष यूनिट दरों का निर्धारण किया गया था। इसी पर नए वर्ष में भी टेंडर किए जा रहे हैं। साथ ही एक ही टेंडर पर नियम विरुद्ध 20 फर्मों से काम कराए जा रहे हैं।मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा में जोनल पंपिंग स्टेशन, नलकूप तथा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत के लए यूनिट दरें निर्धारित की जाती हैं। फर्मों ने श्रमिकों का जमकर आर्थिक शोषण किया। निविद उच्चाधिकारियों के टेंडर बोर्ड पर उपलब्ध होना चाहिए, पर यह सब गोपनीय रखा जा रहा है। कहीं अखबारों में भी प्रकाशन नहीं हो रहा। चहेते ठेकेदार को चुपके से भारी लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि नए सिरे से नियमानुसार टेंडर कराए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्ता...