जल संस्थान के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
हमीरपुर, मई 26 -- मुस्करा। जल संस्थान के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि संस्थान ने अपने कार्य को एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया है, जिसके चलते जनपद की 52 इकाइयों में लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोग आज बेरोजगारी की कगार पर खड़े हो गए हैं। संस्थान में ये लोग पिछले 20-25 सालों से कार्यरत हैं, उसके बाद भी आज संस्थान ने इन लोगों को बेसहारा छोड़ दिया है। जल संस्थान के ऑपरेटर इदरीस ने बताया कि उनकी नियुक्ति प्राइवेट ठेकदार के द्वारा कराई गई थी और अब इतने सालों के बाद विभाग ने उन्हें मानदेय देने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया है। यह भी पढ़ें- पेयजल संकट के खिलाफ दो जगह सड़कों पर उतरे लोग कर्मचारियों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है और कहा कि उनकी बहाली न होने पर वो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.