बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को तत्काल खराब हैण्डपम्पों को ठीक कराये जाने. हीटवेब से बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। पीएचसी/सीएचसी/विद्यालयों में ओआरएस घोल की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी स्कूलों में बार-बार पाठ्यक्रम न बदले जाने एवं फीस वृद्धि नही किये जाने के आदेशों का अनुपाल...