चम्पावत, अप्रैल 29 -- चम्पावत। गोसनी ग्राम पंचायत में पेयजल गुणवत्ता की शिकायत का समाधान किया गया। ग्रामीणों ने दूषित जल की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम मनीष कुमार ने जल संस्थान को जांच के निर्देश दिए थे। जल संस्थान के आरपी आरपी डोबाल ने बताया कि पेयजल के नमूनों की लैब में जांच की गई। जांच में पानी पूरी तरह से स्वच्छ और पीने योग्य पाया गया। बताया कि इसके बाद कानाकोट पेयजल योजना को चालू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...