पीटीआई, मार्च 12 -- झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने गुरुवार को कहा है कि उनका विभाग 5 साल के भीतर वो सभी काम करने की कोशिश करेगा जो कि पिछले 50 साल के भीतर भी नहीं हो सके। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी और साथ ही राज्य के प्रत्येक कृषि क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने की भी बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं अपने विभाग की अनुदान मांगों का पुरजोर समर्थन करता हूं क्योंकि जो काम पिछले 50 साल से नहीं हो सका है सरकार अगले 5 साल में उन्हें पूरा करने की कोशिश करेगी। पानी जीवन का आधार है और जहां पानी उपलब्ध होता है वहां विकास और समृद्धि के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।' यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राह...