समस्तीपुर, फरवरी 16 -- सरायरंजन। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान श्री चौधरी ने पतैली गांव में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से मिलकर उनका हाल जाना एवं गांव के कई शुभ कार्यों में भी भाग लिया। लोगों ने श्री चौधरी को चादर, माला पाग पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, डाक्टर सुजीत कुमार ठाकुर, विकास कुमार ठाकुर, राहुल कुमार ठाकुर, मुखिया राजीव झा, रामकुमार झा, बलबंत सिंह, डाक्टर मदन कुमार ठाकुर, निशांत कुमार, प्रशांत कुमार, नीरज कुमार झा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.