कटिहार, मई 26 -- मनिहारी नि स नदी के रास्ते दो राज्यों को जोड़ने वाली फेरी सेवा के बंद होने से यात्रियो के कठिनाईयो को देख फेरी सेवा के जहाजो का परिचालन शुरू करने की मांग पुरजोर उठ रही है । हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व मे जल संसाधन मंत्री को पटना मे आवेदन देकर फेरी सेवा के यात्री तथा मालवाहक जहाजों का परिचालन कराने का मांग किया है। आवेदन में लिखा है कि मनिहारी साहेबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा एक अप्रैल 2026 से बंद है। जहाज बंद होने के कारण बिहार सरकार द्वारा अत्यधिक डाक राशि के कारण कोई लेशी डाक मे भाग नही लेना चाह रहें हैं । जिसके कारण आम लोगों को झारखंड बिहार आने जाने में कठिनाई उत्पन्न हो गई है। जहाज परिचालन बंद होने से भवन निर्माण सामग्री सहित झारखंड की ओर से आने वाले अन्य कई वस्तुओ की कीमते अ...