रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब विभाग के अंतर्गत 50 लाख रुपये से लेकर 2.50 करोड़ रुपये तक की लागत वाली योजनाओं की निविदाओं का निष्पादन 'दो लिफाफा प्रणाली' के माध्यम से किया जाएगा। इससे पूर्व, 2.5 करोड़ रुपये तक की निविदाओं के लिए 'एकल लिफाफा पद्धति' अपनाई जाती थी। इस पुरानी व्यवस्था में चयन का मुख्य आधार केवल न्यूनतम दर (एल-01) होता था।विभाग ने पाया है कि नए और अनुभवरहित संवेदक कार्य हासिल करने के लिए अत्यधिक न्यूनतम दरें भर देते थे, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही थी। अनुभव की कमी के कारण अक्सर योजनाओं के पूरा होने में देरी होती थी और न्याय...