बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम सेरीया में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और अनियंत्रित जल दोहन के कारण जल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में हर व्यक्ति को जल बचाने की जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्षा जल संचयन को अपनाएं, पानी का दुरुपयोग न करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें- लखीसराय : केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी जल संरक्षण का संक...