लखनऊ, मार्च 8 -- नगराम, संवाददाता। नगराम क्षेत्र के दूल्हापुर हुसैनाबाद गांव में जल जीवन मिशन के तहत रविवार को जल अर्पण दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर, हमीरपुर, झांसी सहित विभिन्न जिलों से आए ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमरेश कुमार रावत व प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण) डॉ. राजशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी। जल बचाने का संकल्प दिलाया। ग्राम प्रधान हरिनाम रावत को जल से भरा घड़ा सौंपकर जल संरक्षण और जल के महत्व का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। इस मौके पर जल निगम के मुख्य अभियंता ग्रामीण प्रभाष कुमार, मनीष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.