गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम की विशेष कड़ी के रूप में रविवार को गढ़वा के पर्यावरण प्रेमियों और विचारकों को कॉफी पर आमंत्रित किया गया था। अनुमंडल कार्यालय सभागार में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गढ़वा के परिपेक्ष्य में जल संरक्षण विषय पर एक विचारोत्तेजक एवं उपयोगी विचार मंथन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सामान्यतया यह कार्यक्रम हर बुधवार को होता है किंतु अपरिहार्य कारण से यह नहीं हो पाया था। मौके पर संवाद के क्रम में एसडीएम ने कहा कि बदलते समय के साथ जल संरक्षण विकल्प नहीं अब अनिवार्यता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और समाज के बीच संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय जल संकट के समाधान की दिशा में ठोस पहल करना ...