अयोध्या, जून 28 -- अयोध्या,संवाददाता। सूबे की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में नवीनीकृत सभागार का और नवीन परिसर में नवनिर्मित भव्य सरोवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरोवर का अवलोकन करते हुए कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालयों को शिक्षा एवं अनुसंधान के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन की दिशा में भी अनुकरणीय पहल करनी चाहिए। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ समाज को भी सकारात्मक संदेश देते हैं। कुलाधिपति ने कहा कि आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशा...