कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। क्राइस्टचर्च कॉलेज में रसायन विभाग की ओर से सोमवार को सस्टेनेबल वाटर मैनेजमेंट फॉर फ्यूचर जेनरेशन विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण और उसके सतत प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. रश्मि दुबे ने वैश्विक जल संकट की गंभीरता पर जानकारी दी। कहा, जल संसाधनों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक नवाचार, जिम्मेदार उपभोग और सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने भी जल संरक्षण की जानकारी दी। प्रो. अनिंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में जागरूकता बढ़ती है। संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे। इसका संयोजन डॉ. एके नथानिएल और सह-संयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.