देहरादून, मार्च 8 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददातामहिला दिवस पर रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जल महोत्सव पखवाड़े के तहत नीर नारी शक्ति सम्मान-2026 समारोह का आयोजन किया गया। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पेयजल विभाग में कार्यरत महिला अभियंताओं और राज्य के विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं ने पेयजल, स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव और विचार साझा किए। जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से आए बदलावों पर भी चर्चा की गई। एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया कि घर-घर नल से जल पहुँचने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है। ग्रामीण महिलाओं और बच्चो...